logo

CBSE बोर्ड परीक्षा में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के छात्रों ने किया कमाल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी बधाई

hemant_soren1.jpeg

रांची 

हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया के जरिए ट्वीट कर सीबीएसई 10वीं परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं बधाई दी। सीबीएसई 10वीं परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी मेहनतकश छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई और जोहार। सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के मेरे होनहार विद्यार्थियों की उपलब्धि अत्यंत गर्व का विषय है, आप सभी को भी ढेरों शुभकामनाएं।

 

 

विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का संदेश
राज्य सरकार हमारे स्कूलों में समग्र और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है, ताकि हर बच्चे को बेहतर अवसर मिल सके। जो विद्यार्थी इस बार अपेक्षित परिणाम हासिल नहीं कर पाए हैं, वे निराश न हों, लगन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते रहें, सफलता अवश्य मिलेगी।

Tags - Cbse Cbse student Congrutulate